Newlywed Bride Holi Rituals: होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे रंगों के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। Newlywed Bride Holi Rituals
कब है होली? देखें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
इन मंत्रों के जप से दूर होगी मानसिक तनाव समस्या, न हो परेशान
यह त्योहार कई मायने में बेहद खास जाना है। साथ ही इसे लेकर अलग-अलग जगहों और लोगों की कई मान्यताएं और परंपराएं (Holi rituals 2025) भी होती हैं। इन्हीं एक शादी के बाद ससुराल में होली न मनाने (newlywed bride holi Rituals) की प्रथा है।
यह मान्यता देश के कई हिस्सों में देखने को मिलती है, जहां शादी के बाद पहली होली (first Holi after marriage) पर लड़की को मायके भेज दिया जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस मान्यता के पीछे कारण-
भगवान श्रीकृष्ण ने बताए हैं ऐसे अवगुण, जो…
क्यों ससुराल में नहीं मनाते पहली होली? (Why don’t we celebrate the first Holi at our in-laws’ place?)
शादी के बाद ससुराल में पहली होली मनाने को लेकर कई तरह की मान्यताएं और धारणाएं हैं। शादी के बाद ससुराल में पहली होली न मनाने के पीछे भी ऐसी ही कुछ मान्यताएं हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर बहू शादी के बाद अपनी पहली होली ससुराल में मनाती हैं, तो यह बेहद अशुभ होता है। खासकर उत्तर भारत में यह प्रथा काफी चलन में है और इसलिए शादी के बाद पहली होली पर यहां बहू को उसके मायके भेज दिया जाता है।
रिश्तों में आती है खटास (Relationships turn sour)
धार्मिक मान्यताओं की मानें, तो शादी के बाद अगर सास और बहू साथ में होलिका दहन देखती हैं, तो इससे उनके रिश्तों में खटास आती है और उनके बीच हमेशा तनाव रहता है। इसलिए शादी के बाद पहली होली पर बहू को उसके मायके भेज दिया जाता है, ताकि सास-बहू के रिश्तों में टकराव की जगह स्नेह बना रहे।
यह भी है मान्यता (This is also recognition)
पहली होली ससुराल में न मनाने के पीछे और भी कई मान्यताएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता के मुताबिक कहा जाता है कि अगर लड़की शादी के बाद पहली होली पर ससुराल में रहती हैं, तो इससे घर में कलह होता है और आपसी संबंधों में भी मनमुटाव आता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि शादी के बाद अगर लड़का अपने ससुराल में पत्नी के साथ होली मनाता है, तो इससे रिश्ते में प्यार बढ़ता है।
यह भी एक कारण (This is also a reason)
इस प्रथा के पीछे एक और वजह छिपी हुई है। दरअसल, शादी के बाद अक्सर बहू को ससुराल में कई तरह के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है। साथ ही अपनी मर्यादाओं का भी ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में सबके सामने पति के साथ होली खेलना काफी असहज हो सकता है। इसलिए पहली होली पर लड़की ससुराल जाती है, तो वहां पति के साथ होली का आनंद ले सकती है।
युद्ध के बाद कहां चले गए संजय? जो बने थे धृतराष्ट्र की आंखें…
Disclaimer: लेख में उल्लेखित जानकारी सिर्फ सामान्य सूचना, मान्यताओं और धारणाओंपर आधारित हैं। JAIHINDTIMES इन बातों का समर्थन नहीं करता है।