Periods Hair Wash: पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, जिससे लगभग हर महिला को गुजरना पड़ता है। हर महीने होने वाली ये प्रोसेस को महिलाओं के लिए बेहद जरूरी माना जाता है। Periods Hair Wash
हिंदू नव वर्ष और अंग्रेजी कैलेंडर में इतना फर्क क्यों?
पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं तब और बढ़ जाती हैं, जब लोग इससे जुड़ी कुछ अफवाहों और मिथकों पर यकीन करने लगते हैं।
खासकर अपने देश भारत में इसे लेकर काफी सारे मिथक आम हैं, जिनपर लोग आंख बंद कर भरोसा करते हैं। इन्हीं में से एक पीरियड्स के दौरान हेयर वॉश न करना है। अक्सर कई महिलाओं और लड़कियों को अपनी मां या दादी-नानी से यह सुनने को मिला होगा कि पीरियड्स के दौरान बाल धुलना (Periods Hair Wash) हानिकारक हो सकता है।
इससे ब्लीडिंग पर असर पड़ता है या कोई और समस्या हो सकती है। ऐसे में अक्सर इस दौरान हेयर वॉश करने को लेकर मन में कई सवाल होते हैं। आज इस आर्टिकल में सीके बिरला हॉस्पिटल, गुरुग्राम में
क्या सच में बाल धोना हानिकारक है?
इस बारे में डॉक्टर कहती हैं कि बहुत से लोग मानते हैं कि पीरियड्स के दौरान बाल धोना हानिकारक है, लेकिन यह सिर्फ एक मिथक है, जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। यह गलतफहमी संभवतः पुरानी सांस्कृतिक मान्यताओं की वजह से आती है, जो बताती हैं कि ठंडा पानी पीरियड्स में ऐंठन का कारण बन सकता है या ब्लड फ्लो को बाधित कर सकता है। हालांकि, इन दावों का समर्थन करने के लिए कोई मेडिकल प्रूफ नहीं है।
पुराने घरों में क्यों होते थे दो पल्ले वाले दरवाजे? वजह
हेयर वॉश करना सही या गलत?
डॉक्टर से आगे कहा कि असल में, पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई बनाए रखना (Menstrual Hygiene) बहुत जरूरी है। अपने बालों को धोने (Hair Care During Periods) और नहाने से आपको तरोताजा महसूस करती हैं। साथ ही इससे बेचैनी कम करने और यहां तक कि हल्की ऐंठन से राहत पाने में मदद मिल सकती है। खासतौर से गर्म पानी मांसपेशियों को आराम दे सकता है और पीरियड्स के दर्द को कम कर सकता है। इस दौरान बाल धोने से बीमार होने या पीरियड फ्लो को प्रभावित करने का कोई खतरा नहीं है।
हालांकि, अगर आपको ठंडे पानी से बाल धोने के बाद सिरदर्द या बेचैनी महसूस होती है, तो इसकी वजह पीरियड्स नहीं, बल्कि तापमान के प्रति आपकी संवेदनशीलता हो सकती है। ऐसे में अचानक ठंड लगने से बचने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प है।
कुल मिलाकर, पीरियड्स के दौरान बाल धोना पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही स्वच्छता और आराम के लिए भी फायदेमंद है। इसके अलावा पर्सनल हाइजीन पर ध्यान देना और उन मिथकों को दूर करना जरूरी है, जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। अपने शरीर की आवाज सुनना और एक साफ-सुथरे रूटीन को फॉलो करना, जो आपको सहज महसूस कराता है, सबसे अच्छा तरीका है।
पहले ब्रश करना चाहिए या ब्रेकफास्ट? जानें सही जवाब…
जानें क्यों जरूरी है Body Detox, ये संकेत बताते हैं शरीर को है अंदरूनी सफाई की जरूरत