कानपुर KANPUR के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे VIKAS DUBEY की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट Postmortem report आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गोली लगने के बाद अधिक खून बहने से मौत बताई गई है। एनकाउंटर में विकास के तीन गोलियां आरपार हुई थीं। शरीर में 10 जख्म थे। पहली गोली दाहिने कंधे और अन्य दो गोलियां बाएं सीने में लगी थीं।
फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दस इंजरी का जिक्र है। विकास दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छह इंजरी गोलियों की हैं। यानी तीन गोलियां शरीर के आरपार (इंट्री-एग्जिट) हुई हैं। एक गोली दाहिने कंधे व अन्य गोलियां बाएं सीने पर लगी थीं।
यह भी खबरें पढें : POLICE पर फायरिंग की सबसे बडी वारदात, पहले भी पुलिस पर हुए हमले
ऐसा ज्योतिर्लिंग जहां तीन प्रसिद्ध नदियों का होता हैे “महासंगम”
बता दें कि बिकरू गांव में दो जुलाई की रात को विकास दुबे VIKAS DUBEY के घर दबिश देने गई पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर विकास दुबे के पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया।

VIKAS DUBEY (FILE PHOTO)
दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में चोटें थीं। विकास दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान उसके शरीर से तीन गोलियां आरपार हुई थीं। शरीर के अलग अलग हिस्सों में कुल दस जख्म मिले हैं। छह जख्म (इंट्री-एग्जिट) गोलियों के हैं, जबकि अन्य चार जख्म शरीर के दाहिने हिस्से में थे। ये जख्म गोलियां लगने के बाद गिरने से हुए।
यह भी खबरें पढें :
#KANPUR : विकास दुबे का खजांची जय वाजपेयी गिरफ्तार
दाहिने हिस्से में सिर, कोहनी, पसली और पेट में चोटें हैं
फोरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक पहली गोली विकास के कंधे पर लगी। अन्य दो गोलियां सीने पर लगीं। विकास दुबे के सिर पर हल्का सा जख्म व सूजन भी थी। कोहनी फट गई थी। वहीं पेट और पसली में भी थोड़ा गहरा जख्म व सूजन आई। एसटीएफ ने एनकाउंटर में दावा किया था कि विकास ने उन पर गोली चलाई तब उन्होंने जवाबी कार्रवाई की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ब्लैकनिंग का जिक्र नहीं है। इससे ये साफ नहीं हो सका है कि गोली कितनी दूरी से चलाई गई।
यह भी खबरें पढें :
ऐसा, ज्योतिर्लिंग जिसके दर्शन मात्र से ही होती हैं हर मनोकामना पूरी
नौ जुलाई की सुबह उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास VIKAS DUBEY की कार पलट गई। इस दौरान उसने सिपाही की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की पर पुलिस ने मुठभेड़ में विकास को भी मार गिराया। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी और जांच आयोग का गठन हुआ है।