सोशल मीडिया की पॉप्यूलर सेलेब्रिटीज़ में शामिल हैं
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने के साथ इंटरनेशनल सेलेब्रिटी के रूप में भी अपनी पहचान बना ली है और सोशल मीडिया की पॉप्यूलर सेलेब्रिटीज़ में शामिल हैं। प्रियंका सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फ़ैंस से लगातार संवाद करती रहती हैं, वहीं इंस्टाग्राम के ज़रिए उनकी निजी ज़िंदगी की झलक भी फ़ैंस तक पहुंचती है।
मगर, प्रियंका के लिए सोशल मीडिया सिर्फ़ फ़ैंस और फॉलोअर्स के साथ संवाद करने का ज़रिया नहीं है। सोशल मीडिया के ज़रिए प्रियंका करोड़ों रुपये की कमाई भी करती हैं।

