RAHUL PANDEY
DELHI
Uttar Pradesh: अखिल भारतीय कांग्रेस (Congress) कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की प्रभारी पर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि आने वाले उत्तर प्रदेश के चुनावों में हम 40 फीसदी टिकट (उम्मीदवार) महिलाओं को देंगे। यह निर्णय उन सब महिलाओं के लिए है जो चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में बदलाव आए, प्रदेश आगे बढ़े।
जानिए, शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी और चंद्रमा के पूजन का शुभ मुहूर्त और… #GORAKHPUR : एसटीएफ का दरोगा बनकर चेकिंग के नाम पर व्यापारी से लूटे 80 हजार SHARAD PURNIMA: करें ये उपाय, मिलेगा निरोगी काया और…

यह एक शुरूआत है…
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि आज प्रदेश में नफरत का बोलबाला है। प्रियंका ने महिलाओं से आह्वान किया और कहा कि राजनीति में आइए, आगे आइए। कांग्रेस का आवेदन खुला रहेगा। आप आगे आइए। मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलिए। यह एक शुरूआत है आने वाले समय में यह प्रतिशत बढ़ सकता है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस निर्णय से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। ये निर्णय आम महिलाओं के लिए है। यह निर्णय प्रयागराज की पारो के लिए है। यह निर्णय चंदौली की बेटी के लिए है। ये निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए है। ये निर्णय लखनऊ की लड़की के लिए है जो बेरोजगार है।
ये निर्णय सोनभद्र की महिला के लिए है, जो न्याय चाहती है। ये निर्णय उत्तर प्रदेश की हर एक महिला के लिए है, जो बदलाव चाहती है। हमने आवेदन पत्र मांगे हैं। ये अगले महीने की 15 तारीख तक खुला है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आगे आइए। मेरे कंधे से कन्धा मिलाकर संघर्ष कीजिए। सवालों के जवाब में प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हम बदलाव की राजनीति करने आए हैं।
#SONBHADRA : गाय को बचाने में ट्रक से भिड़ी बोलेरो, हादसे में दो की मौत, दो गंभीर #UTTARPRADESH: युवक पर मिट्टी का तेल डालकर लगा दी आग
यह फैसला सभी महिलाओं के लिए है
प्रियंका ने कहा कि यह सोच समझकर लिया गया निर्णय है। यह ऐतिहासिक फैसला है। यह फैसला सभी महिलाओं के लिए है। कांग्रेस पूरी क्षमता के साथ सरकार से सड़क पर लड़ रही है। महिलाएं सेवाभाव से देश की तस्वीर बदल सकती हैं।
प्रियंका ने कहा कि यूपी में हक मिलेगा तो केंद्र में भी मिलेगा। जो महिलाएं चुनाव लड़ना चाहती हैं वो आएं। राजनीति में बदलाव के लिए संघर्ष की जरूरत है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए टिकट में आरक्षण दिया जाएगा।
#ELECTIONCOMMISSION : DM से लेकर सब इंस्पेक्टर तक का होगा ट्रांसफर #SONIAGANDHI : मैं ही हूं कांग्रेस की फुलटाइम प्रेसिडेंट; सितंबर 2022 में हो सकता है….
यूपी में आज कुचला जा रहा है
प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं उन लोगों के लिए लड़ रही हूं जो कि अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। आवाज उठाने वालों को कुचला जा रहा है। मेरी राजनीति हालात बदलने की है। आज यूपी में मारने और कुचलने की राजनीति हो रही है।
#DME ने दानिश सिद्दीकी और आशीष कुमार को मरणोपरांत जीएसवी पुरस्कार से सम्मानित किया #UTTARPRADESH: दोस्तों ने पिलायी शराब और बोला पापा से मांगों रूपए, न मांगने पर दोस्तों ने पीट कर मार डाला