Psyllium Husk Benefits: इसबगोल, जिसे अंग्रेजी में Psyllium Husk कहा जाता है, एक नेचुरल फाइबर है जो प्लांटागो ओवाटा नाम के पौधे के बीजों से मिलता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद (Benefits of Isabgol) माना जाता है और आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। Psyllium Husk Benefits
एलोवेरा को इस तरह लंबे समय तक किया जा सकता है स्टोर…
फायदों के बारे में जानेंगे कि इसबगोल की भूसी खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। (Health Benefits of Psyllium Husk)
इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक
इसबगोल की भूसी शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करती है। यह शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालकर इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाती है।
एसिडिटी होने पर नहीं लेनी चाहिए ये चीजें, जानें…
पाचन तंत्र को मजबूत बनाना
इसबगोल की भूसी पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर पानी के साथ मिलकर जेल जैसा पदार्थ बनाता है, जो आंतों की सफाई करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में बहुत असरदार है। नियमित रूप से इसे खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना
इसबगोल की भूसी में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में भी सहायक है।
वजन घटाने में सहायक
इसबगोल की भूसी वजन घटाने में भी मददगार है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे भूख कम लगती है और ज्यादा खाने की इच्छा नहीं होती। इसके अलावा, यह शरीर में फैट के अब्जॉर्प्शन को कम करता है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है।
संतरा ही नहीं, ये फ्रूट्स भी हैं Vitamin-C का भंडार
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना
इसबगोल की भूसी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करने में मदद करती है। यह फाइबर कोलेस्ट्रॉल को बांधकर शरीर से बाहर निकाल देता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए इसबगोल की भूसी बहुत लाभदायक है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर शुगर के अब्जॉर्प्शन को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल स्थिर रहता है।
इन बातों का ध्यान रखें
इसबगोल की भूसी खाते समय कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं और ब्रेस्टफीड कराने वाली महिलाओं को इसे डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस या सूजन की समस्या हो सकती है।
आंतों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक
इसबगोल की भूसी आंतों के लिए प्रीबायोटिक का काम करती है। यह आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और आंतों से जुड़ी समस्याएं जैसे इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) और अल्सरेटिव कोलाइटिस में आराम मिलता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
इसबगोल की भूसी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे त्वचा साफ और स्वस्थ रहती है। यह मुंहासे, एक्जिमा और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने में भी सहायक है।
क्या है इसबगोल की भूसी खाने का सही तरीका?
इसबगोल की भूसी को पानी या दही के साथ मिलाकर लिया जा सकता है। इसे खाने के बाद लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। हालांकि, इसे खाते समय भरपूर मात्रा में पानी पीना जरूरी है, नहीं तो यह पेट में अवरोध पैदा कर सकता है।
आयरन की कमी से हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां, ऐसे करें बचाव
बिना पता चले अंदर ही अंदर खराब होने लगती है किडनी