RAM MANDIR AYODHYA NEWS : 21 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले अयोध्या आ सकते हैं। प्राण प्रतिष्ठा (PRAN PRATISHTHA) का समय और मुहूर्त इसकी वजह बताया गया है। दरअसल, सुबह घना कोहरा छाया रहता है। इससे फ्लाइट लैंडिंग मुश्किल आ सकती है। इसलिए, PM का एक दिन पहले आने का कार्यक्रम बन रहा है। RAM MANDIR AYODHYA NEWS

गर्भगृह में रामलला को जल में रखा गया, चार घंटे तक चला पूजन
पीएम मोदी ने श्रीराम मंदिर पर डाक टिकट किया जारी
PM को प्राण प्रतिष्ठा (PRAN PRATISHTHA) अनुष्ठान के लिए सुबह 11 बजे तक रामजन्मभूमि परिसर में हर हाल में पहुंच होगा। इसलिए प्रधानमंत्री 21 जनवरी की शाम 5 बजे तक अयोध्या आ सकते हैं। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। RAM MANDIR AYODHYA NEWS
सरयू में स्नान, नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी की सुबह PM मोदी सरयू में स्नान कर सकते हैं। इसके बाद घाट से 200 मीटर दूर स्थित नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक कर सकते हैं। घाट से नागेश्वर महादेव तक PM पैदल जा सकते हैं।

नागेश्वर महादेव से राम मंदिर करीब दो किलोमीटर दूर है। कार्यक्रम कुछ ऐसा भी बन रहा है कि PM सरयू का जल लेकर नागेश्वर मंदिर से राम मंदिर तक पैदल चल सकेंगे। इसके साथ ही PM मां सीता की कुलदेवी (छोटी देवकाली) मंदिर में भी पूजा कर सकते हैं।
हेमा मालिनी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में करेंगी परफॉर्म
बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई पंकज त्रिपाठी की फिल्म
पहले जटायू की पूजा
22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी (PM MODI) जटायू की मूर्ति का पूजन करेंगे। इसके बाद आप प्राण-प्रतिष्ठा पूजन में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। PM के सामने रामलला की आंखों से पट्टी खोली जाएगी।
वे सोने की सलाई से काजल लगाकर रामलला को शीशा दिखाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास इसके बाद अपने विचार रखेंगे।
सरयू अतिथि निवास में रुक सकते हैं PM
PM अयोध्या में सरयू अतिथि निवास में रात्रि विश्राम कर सकते हैं। CM योगी भी अपने अयोध्या दौरे में यहीं रुकते हैं। जब इस बारे में अयोध्या डीएम नीतीश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को देखने को बेकाबू हुए लोगों ने की पत्थरबाजी
ओरी ने किया बड़ा खुलासा, बताया कितने लोगों को कर रहे डेट
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू