हिन्दू धर्म में एकादशी के तरह ही प्रदोष व्रत (pradosh vrat) का भी बहुत महत्व है। नववर्ष 2021 में पहला प्रदोष व्रत 10 जनवरी को पड़ रहा है, वहीं साल का आखिरी प्रदोष व्रत 31 दिसंबर को पड़ रहा है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, प्रत्येक मास के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत (pradosh vrat) होता है। इस साल 2021 में कुल 24 प्रदोष व्रत पड़ने वाले हैं, जिसमें 4 शनि प्रदोष, 5 भौम प्रदोष और 03 सोम प्रदोष व्रत होंगे। शनि प्रदोष व्रत संतान प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रदोष व्रत सुख, समृद्धि, शांति को प्रदान करने वाला होता है।
यह खबर पढें
- बदल गए बाइक की पिछली सीट पर बैठने के नियम
- जानें, 2021 की सभी शुभ तिथियां
- एसटीएफ डीएसपी को पिस्तौल दिखाकर कार लूटी
- अब शराब के ठेकों पर कटेगी इलेक्ट्रॉनिक रसीद
- केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जारी की पॉलिसी, अब इतने किलो होगा आपके #SCHOOLBAG का वजन
- #COVID मरीज के घर के बाहर लगाए पर्चे पर “सुप्रीम” फैसला
- #KIM KARDASHIAN HOT PHOTOS
- किराएदारी कानून पर #UTTARPRADESH GOVERNMENT ने लोगों से मांगे सुझाव
प्रदोष व्रत के दिन सूर्यास्त के बाद तथा रात्रि से पूर्व प्रदोष काल में भगवान शिव तथा माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। इस दिन शिव परिवार की आराधना करना कल्याणकारी होता है। प्रदोष व्रत के दिन शिव चालीसा, शिव पुराण तथा शिव मंत्रों का जाप करना उत्तम माना जाता है।

आइए जानते हैं कि नए साल 2021 में प्रदोष व्रत किस तारीख को पड़ रहे हैं…
नववर्ष 2021 के प्रदोष व्रत
जनवरी 2021: प्रदोष व्रत
10 जनवरी: प्रदोष व्रत
26 जनवरी: भौम प्रदोष व्रत
फरवरी 2021: प्रदोष व्रत
09 फरवरी: भौम प्रदोष व्रत
24 फरवरी: प्रदोष व्रत
मार्च 2021: प्रदोष व्रत
10 मार्च: प्रदोष व्रत
26 मार्च: प्रदोष व्रत
अप्रैल 2021: प्रदोष व्रत
09 अप्रैल: प्रदोष व्रत
24 अप्रैल: शनि प्रदोष
मई 2021: प्रदोष व्रत
08 मई: शनि प्रदोष
24 मई: सोम प्रदोष व्रत
जून 2021: प्रदोष व्रत
07 जून: सोम प्रदोष व्रत
22 जून: भौम प्रदोष
जुलाई 2021: प्रदोष व्रत
07 जुलाई: प्रदोष व्रत
21 जुलाई: प्रदोष व्रत
अगस्त 2021: प्रदोष व्रत
05 अगस्त: प्रदोष व्रत
20 अगस्त: प्रदोष व्रत
सितंबर 2021: प्रदोष व्रत
04 सितंबर: शनि प्रदोष
18 सितंबर: शनि प्रदोष व्रत
अक्टूबर 2021: प्रदोष व्रत
04 अक्टूबर: सोम प्रदोष
17 अक्टूबर: प्रदोष व्रत
नवंबर 2021: प्रदोष व्रत
02 नवंबर: भौम प्रदोष
16 नवंबर: भौम प्रदोष
दिसंबर 2021: प्रदोष व्रत
02 दिसंबर: प्रदोष व्रत
31 दिसंबर: प्रदोष व्रत
यह खबर पढें
- #HEALTH : डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद मेथी के पत्ते, जानें…
- 2021 के व्रत एवं त्योहारों की सूची, जानें कब है होली, दिवाली और…
- #HEALTH : आपके दांतों को खराब कर सकती हैं ये चीजें
- #KANPURNEWS : IMA ने चिकित्सा शिक्षा में खिचड़ी तंत्र के विरोध में सांकेतिक धरना दिया
- किसान आंदोलन के समर्थन में उतरे उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कनिष्क पांडेय गिरफ्तार