Shoulder Pain Prevention Tips: लोग ऑफिस में घंटों बैठकर काम करते हैं। इससे उन्हें कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में हमें थकान घेरे रहती है। जोड़ाें में दर्द होने लगता है। Shoulder Pain Prevention Tips
Periods के दौरान बाल धोने से क्यों मना करती हैं दादी-नानी?
हिंदू नव वर्ष और अंग्रेजी कैलेंडर में इतना फर्क क्यों?
इनमें से एक आम समस्या है, और वो है कंधों का दर्द होना। आज के समय में ज्यादातर लोग कंधों के दर्द से परेशान हैं। यह दर्द हल्का भी हो सकता है और कभी-कभी इतना तेज कि रोजमर्रा के कामों को करना भी मुश्किल हो जाता है।
अगर आप भी कंधों के दर्द से परेशान हैं तो हम आपको इसके पीछे का कारण बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम ये भी जानेंगे कि इस भयंकर दर्द से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से-
कंधे के दर्द से ऐसे पाएं राहत (How to get relief from shoulder pain)
गर्म और ठंडी सिकाई करें। दरअसल, बर्फ की सिकाई से सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। वहीं गर्म पानी की सिकाई से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
पुराने घरों में क्यों होते थे दो पल्ले वाले दरवाजे? वजह
गठिया (Arthritis)
बढ़ती उम्र के साथ-साथ गठिया की समस्या हो सकती है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। ऐसे में कंधों में दर्द होने का आम कारण गठिया भी हो सकता है।
गलत मुद्रा में बैठना (sitting in bad posture)
अगर आप लंबे समय तक झुककर बैठते हैं या फिर गलत तरीके से सोते हैं तो इससे कंधे की मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है। यही कारण है कि कंधों में दर्द शुरू हो जाता है।
भारी सामान उठाना (heavy lifting)
अगर आप जरूरत से ज्यादा भारी सामान उठाते हैं तो इससे भी कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है, जिससे दर्द हो सकता है। आपको भारी सामान उठाते समय ध्यान देने की जरूरत है।
फ्रोजन शोल्डर (Frozen Shoulder)
जब कंधे के जोड़ के आसपास के कनेक्टिव टिश्यू (जो एक अंग को दूसरे अंग से जोड़ने का काम करते हैं) ठोस, संक्रमित और जाम हो जाते हैं, तो इससे भी कंधों को मूव करने में दर्द होने लगता है। इसे फ्रोजन शोल्डर के नाम से जाना जाता है।
हल्के कंधे घुमाने वाले व्यायाम करने से जकड़न कम होती है। नियमित रूप से योग और स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
सरसों या नारियल के तेल से मालिश करने से भी मसल्स को आराम मिलता है। हालांकि मसाज के लिए किसी एक्सपर्ट की मदद लें।
कंप्यूटर पर काम करते समय पीठ और गर्दन को सीधा रखें।
अगर दर्द लगातार बना रहता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
पहले ब्रश करना चाहिए या ब्रेकफास्ट? जानें सही जवाब…
जानें क्यों जरूरी है Body Detox, ये संकेत बताते हैं शरीर को है अंदरूनी सफाई की जरूरत
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।