कौडीराम गोरखपुर। गुरु जी पंडित बामदेव राम त्रिपाठी सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड द्वारा अपने गांव अतरौली बांसगांव में के.के. राम त्रिपाठी के नतिनी त्रिशिका त्रिपाठी का निष्क्रमण संस्कार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें गरीब ब्राह्मणों को भोजन एवं दक्षिणा देकर विदाई की गई। बतादें कि इनका पूरा परिवार समाजसेवा से जुड़ा हुआ है। इनके एक भाई गोरखपुर मे हास्पिटल चलाते हैं। करुणेश त्रिपाठी वर्तमान मे अपने परिवार सहित मुम्बई रहते हैं। कार्यक्रम मे आये दूरदराज सहित गांव के लोगों ने बिटिया को आशीर्वाद दिया। निस्क्रमण संस्कार मे बृजेश त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, सर्वेश त्रिपाठी, करुणेश त्रिपाठी, अमरेश त्रिपाठी, मदनेश त्रिपाठी, जनक दुलारी देवी, सुशीला, मंजू ,अनीता, उमा, रागिनी, किरन, आरती, जया त्रिपाठी, सूर्यकांत त्रिपाठी, राजा त्रिपाठी आदि लोग रहे।
Advertisements
Loading...

ARTI PANDEY
आरती पाण्डेय वेबसाइट की संपादक हैं। यह देश में चल रही राजनीतिक हलचलों पर निगाह रखती हैं। कई बडी और सनसनी खबरों को पहले बे्रक करने का श्रेय आरती पाण्डेय को जाता है। निष्पक्ष और तथ्यपरक रिपोर्टिंग इनकी खासियत है। साथ ही स्थानीय और देश की समस्याओं की ओर भी इनका फोकस रहता है।