Tips For Buying Sweet Muskmelon: गर्मी के इस मौसम में खरबूजा वो फल है, जिसे देखकर ही ताजगी का एहसास होता है, लेकिन जरा-सी चूक और आप खरीद लाते हैं ऐसा खरबूजा जो देखने में तो बढ़िया लगता है, लेकिन स्वाद में फीका निकलता है। Tips For Buying Sweet Muskmelon
क्या उंगलियां चटकाने पर सचमुच आती है हड्डियों से आवाज?
पुराने घरों में क्यों होते थे दो पल्ले वाले दरवाजे? वजह जान चौंक जाएंगे आप!
बस कुछ आसान सी बातें जान लें और फिर देखिए कैसे हर बार आपको मिलेगा मीठा, रसीला और पूरी तरह पका हुआ खरबूजा। आइए जानते हैं ट्रिक्स (Muskmelon Buying Tips), जिन्हें अपनाकर आप हर बार बाजार से लाएंगे एकदम परफेक्ट खरबूजा।
रंग और छिलके पर दें ध्यान
खरबूजे का रंग उसकी मिठास का पहला इशारा होता है। अगर आप ऐसा खरबूजा खरीदते हैं जिसका छिलका एक समान पीला या हल्का नारंगी है, तो समझिए वो पक चुका है।
गहरे हरे रंग का खरबूजा अभी कच्चा हो सकता है।
पीले धब्बे या जालियां दिखाई दें तो समझिए यह फल जमीन पर सही तरीके से पका है।
छिलका बहुत चमकदार नहीं होना चाहिए, वरना वह ज्यादा समय तक स्टोर किया गया हो सकता है।
पहले ब्रश करना चाहिए या ब्रेकफास्ट? जानें सही जवाब…
हल्का दबाकर देखें
खरबूजा खरीदते वक्त हल्के से उसकी ऊपरी सतह यानी डंठल के पास वाले हिस्से को दबाकर देखें।
अगर वह हल्का दब जाए और उसमें से मीठी महक आए, तो समझिए फल पूरी तरह से पक चुका है।
अगर वह हिस्सा बहुत सख्त हो, तो वह अभी अधपका हो सकता है।
अगर जरूरत से ज्यादा दब जाए, तो वो सड़ भी सकता है।
खुशबू से पहचानें मिठास
ये सबसे आसान और असरदार ट्रिक है। खरबूजे को नाक के पास लाकर सूंघिए।
मीठी और ताजी खुशबू आ रही है? तो बिना सोचे ले लीजिए।
अगर कोई महक नहीं आ रही, या फिर उसमें हलकी सी खटास लगे — तो वह पकने में समय लेगा या खराब भी हो सकता है।
वजन से लगाएं अंदाजा
दो खरबूजे आकार में एक जैसे दिख रहे हैं? तो दोनों को हाथ में उठाकर तौलिए।
जो खरबूजा अपने आकार के मुकाबले भारी लगे, उसमें जूस ज़्यादा होता है। इसका मतलब वह अधिक रसीला होगा।
यह ट्रिक आमतौर पर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अनुभवी दुकानदार और किसान इसी आधार पर फल चुनते हैं।
जानें क्यों जरूरी है Body Detox, ये संकेत बताते हैं शरीर को है अंदरूनी सफाई की जरूरत
खटखटाकर सुनिए आवाज
इस ट्रिक को आप दादी-नानी की परंपराओं से जोड़ सकते हैं। खरबूजे को हल्के से अंगुलियों से थपथपा कर देखें।
अगर आवाज थोड़ी भारी और गूंजदार हो, तो यह पकने का संकेत है।
अगर आवाज खोखली-सी हो, तो वह फल अंदर से सूखा या कच्चा हो सकता है।
टिप
अगर आपने गलती से फीका खरबूजा काट लिया है, तो उसमें नींबू, थोड़ा सा काला नमक और पुदीना डालकर उसका स्वाद सुधार सकते हैं। साथ ही, उसका रंग, खुशबू और छिलका पहचान कर अगली बार बेहतर खरबूजा चुनना सीख सकते हैं।
जानिए, इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी
बदलते मौसम के चलते जकड़ गया है गला? घरेलू उपाय
वेट लॉस से लेकर बीपी कंट्रोल करने तक, इसबगोल की भूसी के फायदे