Transfer of 22 PCS officers in UP : UTTAR PRADESH सरकार ने बुधवार रात 22 पीसीएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसमें कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
राम भरत तिवारी अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय से अपर आयुक्त लखनऊ मंडल बनाए गए हैं। नीलम संयुक्त निदेशक उद्यान एवं खाद्य संस्करण निदेशालय से अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा निदेशालय बनाई गई हैं। 22 PCS officers Transfer
RBI News: ₹50 के नोट पर आया बड़ा अपडेट
अरविंद कुमार प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शाहजहांपुर, संतोष कुमार राय उपजिलाधिकारी गाजियाबाद से ADM भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर बने हैं। SDM कानपुर नगर (NARWAL) ऋषभ वर्मा से उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड गौतमबुद्धनगर बनाए गए। सुरेंद्र बहादुर सिंह उप जिलाधिकारी कानपुर नगर से संयुक्त सचिव आगरा विकास प्राधिकरण बनाया गया है।
इसी तरह से दुर्गेश मिश्रा अपर नगर आयुक्त गोरखपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुरादाबाद, अनिल कुमार नगर मजिस्ट्रेट मेरठ से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बलिया, दुष्यंत कुमार मौर्य अपर नगर आयुक्त वाराणसी से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कानपुर देहात बने हैं।
कमलेश कुमार गोयल उप जिलाधिकारी बुलंदशहर से अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति लखनऊ, नवीन कुमार श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी न्यायिक मैनपुरी से नगर मजिस्ट्रेट मेरठ, प्रखर उत्तम उप जिलाधिकारी गाजीपुर से अपर नगर आयुक्त गोरखपुर, संगम लाल उप जिलाधिकारी आगरा से अपर नगर आयुक्त वाराणसी बनाया गया। PCS officers Transfer
नवदीप शुक्ला उप जिलाधिकारी रायबरेली से प्रधान प्रबंधक सहकारी चीनी मिल संघ पिपराइच गोरखपुर, पंकज कुमार सक्सेना उप जिलाधिकारी सीतापुर से उप सचिव उत्तर प्रदेश विकास संपदा विनियामक प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय गौतम बुद्धनगर, दीपक कुमार उप जिलाधिकारी सहारनपुर से संयुक्त सचिव बरेली विकास प्राधिकरण बने हैं। PCS officers Transfer
अनिल कुमार सिंह उप जिलाधिकारी आगरा से उप आवास आयुक्त मेरठ, मांगे राम चौहान उप जिलाधिकारी बिजनौर से उप आवास आयुक्त मुख्यालय लखनऊ बने हैं। PCS officers Transfer
प्रभाकर सिंह उप जिलाधिकारी कुशीनगर से नजूल अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण, विपिन कुमार शिवहरे उप जिलाधिकारी हमीरपुर से विहित प्राधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण, अनुज नेहरा उप जिलाधिकारी गौतम बुद्धनगर से सहायक नगर आयुक्त वाराणसी, प्रवीण यादव उप जिलाधिकारी व सक्षम प्राधिकरण गेल इंडिया लिमिटेड औरैया से उप जिलाधिकारी श्रावस्ती बनाए गए। PCS officers Transfer