UP Weather News: प्रदेश के विभिन्न जिलो में इस समय तापमान के साथ गर्मी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग की माने तो 20 फरवरी तक तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। UP Weather News
‘अधिकारी ध्यान दें, डीएम के निरीक्षण का इंतजार न करें
सोमवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज, वाराणसी, हमीरपुर व कानपुर शहर रहे। मौसम विभाग ने आगामी 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलो में बारिश की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिन तापमान कम पड़ेगा। लेकिन इसके बाद फरवरी के अंत तक तापमान फिर बढ़ने की संभावना है।
कानपुर में 123 सेंटर पर होगी बोर्ड परीक्षा, मुख्य सचिव ने तैयारियों को लेकर की वीसी
भूकंप आए तो घबराएं नहीं, ध्यान रखें ये जरूरी बातें….
यूपी के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। इस समय राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड में कमी आई है, और तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का एहसास बढ़ रहा है। इस समय उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जो सामान्य से कुछ ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की धुंध और आंशिक बादल रहने के कारण दिन के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में सुबह और शाम के समय धुंध का असर हो सकता है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार…
फरवरी के अंतिम सप्ताह में गर्मी का असर बढ़ सकता है। खासकर पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश के इलाकों में अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आगामी 20 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न जिलाें में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है इसके बाद तापमान में कमी आ सकती है।
डीएम बोले- ‘न शर्म है, न भय है, सरकारी अभिलेखों में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है’
कानपुर मेयर ने तलवार से केक काट मनाया जन्मदिन
पंखा, एसी का इस्तेमाल शुरू
फरवरी माह में जहां हमेशा लोगों को सर्दी का एहसास होता था लेकिन इस साल गर्मी ने एहसास कराना शुरू कर दिया है। तापमान के साथ शहर में गर्मी व उमस बढ़ रही है। सुबह व रात में भले ही हल्की ठंडक रहती हो लेकिन जैसे जैसे दिन की शुरूआत होती है गर्मी बढ़ने लगती है। घरों में लोगों ने पंखा व एसी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।
हमीरपुर, प्रयाराज, वाराणसी व कानपुर में अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रयागराज का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह हमीरपुर 31.2, वाराणसी 30.5, कानपुर 30.2, आगरा 29.5, व झांसी 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मंद हुई पछुआ
राजधानी के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने के साथ बढ़ती गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा चलना बंद होने से गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है। शहर में आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जिससे शहरवासियों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में लखनऊ में गर्मी का असर बढ़ सकता है। विशेषकर 18,19 व 20 फरवरी तक तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। इसके साथ ही, हल्की गर्म हवाएं भी चल सकती हैं, जो मौसम को और उमसदार बना सकती हैं।
भगदड़ के बाद रेलवे प्रशासन का बड़ा फैसला
महाकुंभ- संगम स्टेशन 26 फरवरी तक बंद