UP Weather News: लखनऊ-बाराबंकी समेत 10 जिलों में बादल छाए हैं। 30 किमी की स्पीड से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज 15 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। UP Weather News
‘रविंद्र मै जिलाधिकारी बोल रहा हूं, कहां हो आप’…
स्कूल प्रबंधन की मनमानी फीस समेत कई ‘लूट’ पर डीएम का चाबुक
गुरुवार की बात करें तो आगरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 39.6°C रिकॉर्ड किया गया। बहराइच की रात सबसे ठंडी रही। यहां का तापमान 13°C दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। अगर बारिश हुई तो तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
मथुरा में देर रात चली आंधी, झूले के डिब्बे गिरे
मथुरा में गुरुवार देर रात तेज आंधी आई। कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ उखड़कर गिर पड़े। वहीं, छाता तहसील के नरी सेमरी देवी मंदिर के पास लगे मेले में 60 फीट की ऊंचाई से झूले के 4 डिब्बे गिर गए। हालांकि, उस समय झूला बंद था और वहां कोई नहीं था।
3 दिन कैसा रहेगा मौसम
4 अप्रैल – गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
5 अप्रैल – बादल छाए रहेंगे। बारिश भी हो सकती है। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। तापमान में 2-3°C की गिरावट आ सकती है।
6 अप्रैल – बादल आए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है।
स्वच्छ ही सेवा अभियान 2024 में उत्तर प्रदेश में दूसरा और स्वच्छ घाट में तीसरा स्थान
फर्जी एनकांउटर में दो बरी, इंस्पेक्टर समेत पुलिस टीम पर FIR के आदेश
डीएम की सख्त कार्यशैली, बीस नंबर की छलांग, जिले की 41वीं RANK
क्यों बदला मौसम
BHU के मौसम विभाग के वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा – एक पश्चिमी विक्षोभ (गर्म हवाओं का दबाव) सक्रिय है। इसके असर से अरब सागर की ओर से आ रही दक्षिण-पश्चिमी हवा की नमी मिल रही है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच में यह हवा पूरब की ओर बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा से मिल रही है।
इस वजह से वायुमंडल में काफी ऊपर तक एक चक्रवाती स्थिति बन रही है। यही वजह है कि बुधवार सुबह से मौसम में बदलाव आया है। हालांकि, यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। जिन इलाकों में इसका असर है, वहां बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।
तेज हवा चलने का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बिहार, छत्तीसगढ़ समेत 17 राज्यों में आंधी और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में ओले गिरने के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के दक्षिणी राज्यों में तेज बारिश की आशंका है। गुजरात में हीटवेव और उमस बनी रह सकती है।