RAHUL PANDEY
UT IAS and IPS transferred : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई बड़े अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिसमें 39 आईएएस और 42 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। तबादलों की सूची में कई बड़े दिग्गज प्रशासनिक अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। 2015 बैच के तेज तर्रार आइएएस अर्जुन शर्मा का तबादला पुदुचेरी से अंडमान निकोबार कर दिया है। वह कराईकल में डीसी पद पर तैनात थे। 2002 बैच के विकास आनंद को दिल्ली से अंडमान भेज गया है। 2013 बैच के हेमंत कुमार का तबादला गोवा से दिल्ली कर दिया गया है। 2015 बैच की आइपीएस निहारिका भट्ट का तबादला पुदुचेरी से अंडमान कर दिया गया है। वह कराईकल में एसएसपी पद पर नियुक्त रहीं। 2004 बैच के ओम वीर का चंडीगढ से गोवा तबादला कर दिया गया है। (UT IAS and IPS transferred )

वहीं दिल्ली पुलिस के तेज तर्रार IPS प्रमोद कुशवाहा को अरुणाचल प्रदेश तो संजीव कुमार यादव स्पेशल सेल का तबादला जम्मू कश्मीर कर दिया गया है। इसके अलावा क्राइम ब्रांच के DCP रहे भीष्म सिंह को मिजोरम भेजा गया है। आगे हम आपको गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची के बारे में विस्तार से बताते हैं, जिसमें तबादले किए गए प्रशासनिक अधिकारियों के नाम शामिल हैं।



