UTTAR PRADESH NEWS: यूपी के 18 मंडलायुक्तों में मिर्जापुर के मंडलायुक्त बाल कृष्ण त्रिपाठी 13.05 करोड़ की संपत्तियों के साथ सबसे अमीर निकले। जबकि, लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब इकलौती अफसर हैं, जिनके नाम कोई संपत्ति नहीं है।
UTTAR PRADESH का सबसे अमीर डीएम कौन ?
यूपी के अफसरों ने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (DOPT) को भेजी रिपोर्ट में बताया कि वे कौन से फार्म हाउस, घर या प्लॉट के मालिक हैं? उनकी प्रॉपर्टी की कीमत क्या है? पढ़िए मंडलायुक्तों की प्रॉपर्टी की डिटेल रिपोर्ट…

प्रदेश के 2 मंडलायुक्तों की संपत्ति घटी
यूपी के 18 मंडलायुक्तों में गोरखपुर के अनिल ढींगरा और मेरठ के हृषिकेश भास्कर यशोद की संपत्ति बीते 5 साल में घट गई। 2020 में अनिल ढींगरा की 3 संपत्तियां दो लखनऊ और एक हिमाचल प्रदेश में थीं। वर्तमान में उनकी सिर्फ एक संपत्ति लखनऊ में एक फ्लैट ही है।
मेरठ मंडलायुक्त की 2020 में पुणे में 3 और लखनऊ और नासिक में एक-एक प्रॉपर्टी थी। इसमें 3 खुद की, एक पत्नी और एक पत्नी के साथ संयुक्त नाम पर थीं। अब उनकी 3 संपत्ति केवल पुणे की बची है।

मध्य-बुंदेलखंड : 5 मंडलायुक्तों में झांसी मंडलायुक्त की 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 2.18 करोड़ है। दूसरे नंबर पर KANPUR के मंडलायुक्त के विजेंद्र पांडियन है। उनकी 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.98 करोड़ है।
लखनऊ मंडलायुक्त के पास नहीं कोई संपत्ति
लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब (Divisional Commissioner Roshan Jacob) के नाम कोई संपत्ति नहीं है। ऐसा उन्होंने केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में बताया है। जबकि देवीपाटन के मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील की प्रॉपर्टी उपलब्ध नहीं है।

8 मंडलायुक्तों में आगरा के शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रयागराज के विजय विश्वास पंत, बरेली की सौम्या अग्रवाल, मुरादाबाद के अन्जनेय कुमार सिंह, वाराणसी के कौशल राज शर्मा, आजमगढ़ के विवेक, मिर्जापुर के बालकृष्ण त्रिपाठी, बस्ती के अखिलेश सिंह और अलीगढ़ की संगीता सिंह की प्रॉपर्टी की संख्या में 5 साल में कोई बदलाव नहीं आया है।
पश्चिमी यूपी : 5 मंडलायुक्तों में अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह की 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.60 करोड़ है। दूसरे नंबर पर आगरा के शैलेंद्र कुमार हैं। उनकी 3 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.23 करोड़ है।

पूर्वांचल : 5 मंडलायुक्तों बस्ती के अखिलेश सिंह की 1 प्रॉपर्टी की मौजूदा कीमत 1.70 करोड़ है। दूसरे नंबर पर अयोध्या मंडलायुक्त गौरव दयाल हैं। उनकी 4 संपत्तियों की मौजूदा कीमत 1.30 करोड़ है।

India Justice Report 2025 : देश में 18 बड़े राज्यों में यूपी का 17वें नंबर
कलेक्ट्रेट को बम से उडाने की धमकी, कानपुर में पीएम विजिट से पहले प्रदेश में अलर्ट
कलेक्ट्रेट को बम से उडाने की धमकी, कानपुर में पीएम विजिट से पहले प्रदेश में अलर्ट
SOURCE : DAINIK BHASKAR