UTTAR PRADESH WEATHER : इन दिनों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भारी लू की चपेट में है। हीट वेव लोगों को परेशान करता है। मानसून भी लेट है। BHU के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में मानसून आमतौर पर 18 जून को आता है, लेकिन इस बार मानसून 16 दिन से बंगाल-बिहार के बॉर्डर पर अटका हुआ है। UTTAR PRADESH WEATHER

परमट गंगा नदी में डूब रहे चार दोस्तों में गोताखोरों ने तीन को बचाया
प्रयागराज यूपी का सबसे गर्म जिला, 21 जून तक रेड अलर्ट
अगर मानसून एक-दो दिन में चलता भी है तो कम से 8 से 9 दिन लेट हो सकता है। यानी, 26 जून के बाद ही मानसून यूपी पहुंच पाएगा। हालांकि, ये तय है कि पूरा प्रदेश अगले 5-10 दिन हीट वेव की चपेट में रहेगा।
प्रयागराज के बाद कानपुर प्रदेश में सबसे गर्म
कानपुर (KANPUR) में सोमवार को तापमान 47 डिग्री के पार रहा। प्रयागराज के बाद कानपुर प्रदेश में सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड हुआ। देर रात चली तेज हवाओं ने गर्मी से हल्की राहत दी। मंगलवार सुबह भी हवाएं चल रही हैं। बादलों की आवाजाही से लोगों को कड़ी धूप से राहत मिली है। मौसम विभाग ने कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया।
उत्तराखंड में बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहा ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरी, 8 की मौत
साल की सबसे बड़ी एकादशी पर जरूर करें यह एक काम
75 जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे प्रदेश यानी 75 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। 5 जिलों में पारा 47 डिग्री के ऊपर रहा। प्रयागराज लगातार चौथे दिन सबसे गर्म रहा है। यहां तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री ऊपर 47.6°C रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में सबसे गर्म रात सोनभद्र की रही। पारा 35.1°C दर्ज किया गया।
अभी 72 घंटे राहत के आसार कम
सीएसए के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 21 जून तक का समय अभी भारी है। तब तक रेड या ऑरेंज अलर्ट बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई खास सुधार नहीं होगा। दिन के साथ रात की गर्मी भी बढ़ती रहेगी। 22 जून या इससे पहले आंधी पानी के आसार हैं। यदि ऐसा होता है तो मामूली राहत की उम्मीद की जा सकती है। बदली बारिश की स्थितियां बन रही हैं।
कानपुर में गंगा का पानी आचमन लायक नहीं
26 जून तक मानसून की बारिश
26 तक मानसून दस्तक दे सकता है। लंबे समय से जारी लू-धूप की लहर इंडो-गैंजेटिक मैदानों खास तौर से उत्तर प्रदेश में रही है। यह इतिहास की सबसे गंभीर लहर में से एक रही है।
इस लगातार गर्मी के पीछे का कारण लगातार शुष्क मौसम, साफ आसमान और गर्म, शुष्क पश्चिमी हवाएं हैं। ये हवाएं सिंध, बलूचिस्तान और थार रेगिस्तान के शुष्क क्षेत्रों से आती हैं, जो गर्मी को बढ़ा देती हैं।