UTTAR PRADESH WEATHER : उत्तर प्रदेश में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। शनिवार को कानपुर देश का सबसे गर्म शहर होगा। पारा 46.3 डिग्री था। दिन का पारा राज्य के सभी 75 जिलों में 40 डिग्री के पार चला गया। अब रातें भी दिन की तरह गर्म होने लगी हैं। रात 12 बजे तक लू चल रही है। UTTAR PRADESH WEATHER
29 जिलों में रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया। कानपुर (KANPUR) की रात भी सबसे गर्म रही। यहां रात का पारा 35°C रिकॉर्ड किया गया। रविवार सुबह साढ़े 6 बजे वाराणसी का पारा 37 डिग्री पहुंच गया। लखनऊ में 33 डिग्री तो प्रयागराज में 34 डिग्री दर्ज किया गया।

यूपी-बिहार समेत किस राज्य में कब आ रहा मानसून?
इन तरीकों से पाएं नजर दोष से मुक्ति
हीटवेव का अलर्ट (HEATWAVE ALERT)
प्रदेश में आज भी 67 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। इसमें 17 में रेड, 33 में ऑरेंज और 17 जिलों में येलो अलर्ट है। इस दौरान पारा 47 डिग्री के पार जा सकता है। 35-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने 22 जिलों में वार्म नाइट की चेतावनी दी है।
मुफ्त राशन को यह करना हुआ जरूरी
19-21 मई तक हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने बताया- 19 से 21 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी भी चलेगी। अभी मानसून पश्चिम बंगाल में अटका हुआ है। 22 जून तक मानसून यूपी में एंट्री कर जाएगा।