Uttar Pradesh Weather News: यूपी के मौसम में उलटफेर का सिलसिला जारी है। अयोध्या, गोरखपुर, सुल्तानपुर, कुशीनगर और संत कबीरनगर में ओले गिरे हैं। Uttar Pradesh Weather News
BJP ने 72 जिलाध्यक्षों की सूची की जारी
कुशीनगर में तो सड़क पर सफेद चादर बिछ गई। वहीं, संत कबीरनगर में मटर के दाने से बड़े-बड़े ओले गिरे हैं। लखनऊ, बस्ती और गोंडा में तेज हवाओं के साथ सुबह जोरदार बारिश हुई।
तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट
बाराबंकी, बहराइच समेत 10 शहरों में बादल छाए हुए हैं। सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विराट कोहली ने IPL 2025 के सख्त नियम की उड़ाई धज्जियां
तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट
BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मौसम में बदलाव आया है। अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
अयोध्या सबसे ठंडा
रविवार की बात करें तो वाराणसी सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अयोध्या सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया।
सीएम योगी बोले-
सीएम योगी (CM YOGI) ने अफसरों को राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा- अफसर प्रभावित इलाकों में दौरा करें और लोगों की मदद करें। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
मार्च के आखिरी हफ्ते में 42 डिग्री तक जाएगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार शाम को खत्म हो गया है। आज से तेज पछुआ हवा चलेगी, जिससे शाम को तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी, लेकिन बुधवार से तापमान तेजी से बढ़ेगा। मार्च के दूसरे सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। महीने के आखिरी सप्ताह में तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।
शहरों का हाल जानिए-
अयोध्या में सुबह 5 बजे मौसम का मिजाज बदल गया। जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई। रुदौली, मिल्कीपुर, सोहावल में ओले गिरे। हालांकि, सुबह 8 बजे के बाद धूप निकल गई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
गोंडा में सुबह 2 घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में 4℃ की गिरावट दर्ज की गई। शहर में अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
कुशीनगर में सुबह 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। इतने ओले गिरे कि सड़क पर सफेद चादर बिछ गई। बारिश सुबह 8:15 बजे शुरू हुई। 8:30 बजे बंद हो गई। शहर का अधिकतम तापमान 30℃ और न्यूनतम तापमान 18℃ के आसपास रहने का अनुमान है।
संतकबीरनगर में ओले के साथ झमाझम बारिश हुई। अब सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शहर का अधिकतम तापमान 26℃ और न्यूनतम तापमान 21℃ रिकॉर्ड किया गया।
गोरखपुर में सुबह साढ़े 7 बजे मौसम बदल गया। पहले तेज हवाएं चलीं, फिर बारिश के साथ ओले गिरे। 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के चलते शहर के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।