Valentine’s Week 2025: फरवरी का महीना प्यार, रोमांस और अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए जाना जाता है। वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) से होती है। इस दिन लोग अपने लवर्स को रोज देकर अपने प्यार, दोस्ती और सम्मान को व्यक्त करते हैं। Valentine’s Week 2025
कब से शुरू होगा वैलेंटाइन वीक? देखें पूरी लिस्ट
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन का एक ऐतिहासिक संबंध क्वीन विक्टोरिया और उनकी प्रेम कहानी से भी जुड़ा है? जी हां, रोज को प्यार का प्रतीक बनाने में विक्टोरियन युग की एक अहम भूमिका रही है। आइए जानते हैं कि इस परंपरा की शुरुआत कैसे हुई और वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से ही क्यों होती है।
रोमांटिक इतिहास (romantic history)
मुगल शासक जहांगीर भी अपनी बेगम नूरजहां को रोज एक गुलाब तोहफे में दिया करते थे, जो नूरजहां को बहुत पसंद थे। इसी तरह कई ऐतिहासिक प्रेम कहानियों में गुलाब का जिक्र हुआ है, जिससे यह प्रेमियों के बीच सबसे लोकप्रिय फूल बन गया।
क्वीन विक्टोरिया और रोज डे का संबंध (Queen Victoria Valentine’s Week)
19वीं सदी में महारानी विक्टोरिया (1837-1901) का शासन ब्रिटेन में सांस्कृतिक बदलावों के लिए जाना जाता है। इसी दौर में फ्लोरियोग्राफी (फूलों की भाषा) को बहुत महत्व मिला। इस समय लोग अपने प्यार और भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में झिझक महसूस करते थे। इसलिए उन्होंने फूलों के जरिए से अपनी भावनाओं को जाहिर करना शुरू किया।
जानिए, स्त्रियों को क्यों पहननी चाहिए कांच की चूड़ियां, क्या कहता है शास्त्र
क्वीन विक्टोरिया को गुलाब बेहद पसंद थे और उनके पति प्रिंस अल्बर्ट भी उन्हें रोज दिया करते थे। उनकी प्रेम कहानी को देखते हुए उस समय गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाने लगा। विक्टोरियन समाज में यह परंपरा इतनी लोकप्रिय हुई कि लव लेटर्स और प्रपोजल में रोज का आदान-प्रदान आम हो गया। धीरे-धीरे यह परंपरा पूरे यूरोप और फिर दुनिया भर में फैल गई। इसी कारण वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से करना एक अहम परंपरा बन गई ।(Rose Day Significance)
वेलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज से ही क्यों?
प्रेम और जुनून का प्रतीक
गुलाब को प्यार, स्नेह और जुनून का प्रतीक माना जाता है। विशेष रूप से रेड रोज को डीप लव और रोमांस से जोड़ा जाता है।
भावनाओं की खूबसूरत अभिव्यक्ति
विक्टोरियन युग से चली आ रही परंपरा के अनुसार, अलग-अलग रंगों के रोज अलग-अलग भावनाओं को दर्शाते हैं
लाल गुलाब– सच्चे प्रेम का प्रतीक
पीला गुलाब– दोस्ती और खुशी का प्रतीक
सफेद गुलाब– शांति और पवित्रता का प्रतीक
गुलाबी गुलाब– सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक
वेलेंटाइन डे और संत वेलेंटाइन का कनेक्शन– कहा जाता है कि संत वेलेंटाइन ने अपने प्यार की रक्षा के लिए बलिदान दिया था और उनकी याद में प्यार का यह उत्सव मनाया जाता है।