Vastu Tips: माना जाता है कि अगर आप अपने जीवन में वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं, तो इससे वास्तु दोष दूर रहता है और घर-परिवार में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। Vastu Tips
आर्थिक तंगी जल्द होगी दूर, फाल्गुन अमावस्या पर फिटकरी से जुड़े करें ये उपाय
ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के अनुसार दूसरों की वह कौन-सी चीजें है, जिन्हें कभी भूलकर भी अपने घर नहीं लाना चाहिए।
भारी पड़ सकती है ये गलती (This mistake can prove costly)
आपने देखा होगा कि मंदिर या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोग अक्सर किसी और के चप्पल-जूते पहन लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में यह माना गया है ऐसा करने से साधक को जीवन में कई तरह की समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं। साथ ही यह भी माना जाता है कि आप जिस व्यक्ति के चप्पल-जूते पहनकर आ रहे हैं, उस व्यक्ति का दुर्भाग्य भी आपके साथ आ जाता है।
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
फाल्गुन के पहले हफ्ते में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार
इन चीजों का भी रखें ध्यान (Keep these things in mind also)
जरूरत पड़ने पर हम कई बार दूसरों से छाता मांग लेते हैं। यह हमें आम-सी बात लग सकती है। लेकिन वास्तु शास्त्र की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं माना गया। इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके, दूसरों का छाता उन्हें वापस कर देना चाहिए।
इस चीजों को माना गया है अशुभ (These things are considered inauspicious)
वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि किसी दूसरे के घर से कभी गैस स्टोव या चूल्हा मांग कर नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार की बरकत रुक सकती है। इसी के साथ कभी किसी दूसरे से लोहे की चीजें भी अपने घर लेकर नहीं आनी चाहिएं। माना जाता है कि जब आप किसी से लोहा का सामान लेकर आते हैं, तो इसके साथ ही शनि भी घर में आ जाते हैं। जिससे घर में कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। Vastu Tips
जानें…कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? इस माह में क्या करें और क्या न करें…
बढ़ सकते हैं लड़ाई-झगड़े (Fights may increase)
इस के साथ किसी दूसरे व्यक्ति के घर के फर्नीचर को भी अपने घर में नहीं लाना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से आपके घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है, जिससे परिवार में लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं।
जाने, क्यों रखते हैं साधु-संत लंबी जटाएं?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।