Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हर दिशा का एक विशेष महत्व माना गया है, लेकिन सबसे अधिक महत्व ईशान कोण को दिया गया है। इस दिशा में देवताओं का स्थान माना जाता है। Vastu Tips
आर्थिक तंगी जल्द होगी दूर, फाल्गुन अमावस्या पर फिटकरी से जुड़े करें ये उपाय
उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण (North East) कहा जाता है। वास्तु के अनुसार, ईशान कोण से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऐसे में इस दिशा से जुड़े वास्तु नियमों का ध्यान रखने से स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि में वृद्धि होती है। Vaastu Shastra
ईशान कोण में क्या होना चाहिए (What should be in the northeast)
देवताओं की दिशा होने के कारण इस दिशा में पूजा घर या मंदिर बनाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में पूजा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहता है। साथ ही इस दिशा को ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना गया है।
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
फाल्गुन के पहले हफ्ते में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार
इसलिए आप इस दिशा में बच्चों का कमरा भी बनवा सकते हैं। इससे उनकी एकाग्रता बढ़ती है। इस दिशा का संबंध जल तत्व से भी माना गया है, इसलिए आपको इस दिशा में एक्वेरियम या फिर छोटा-सा फव्वारा लगाने से भी लाभ मिल सकता है।
रखें इन बातों का ख्याल (take care of these things)
ईशान कोण में साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें। साथ ही इस दिशा में हर चीज को व्यवस्थित तरीके से रखें। इसी के साथ इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि ईशान कोण में कोई भारी वस्तु नहीं होनी चाहिए, ताकि सकारात्मक ऊर्जा का स्वतंत्र रूप से प्रवाह जारी रहे। साथ ही इस दिशा में काले रंग की वस्तुएं रखने से भी बचना चाहिए।
नहीं होनी चाहिए ये चीजें (These things should not happen)
वास्तु के अनुसार आपके घर में ईशान कोण में शौचालय या फिर रसोई नहीं होनी चाहिए। इसी के साथ इस दिशा में भारी फर्नीचर और जूते-चप्पल भी नहीं रखने चाहिए, वरना आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपको जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही इस दिशा में किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं होना चाहिए।
जानें…कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? इस माह में क्या करें और क्या न करें…
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।