Weather News: शनिवार का दिन मार्च में सबसे गर्म दिन रहा। तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक 35.4 दर्ज किया गया। गर्मी का अहसास अब लोगों को अच्छा-खासा होने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब भी आंधी-पानी की संभावना बनी हुई हैं। Weather News
जानें, क्या कहता है नियम, घर में रखा जा सकता है केवल इतना ही सोना
लगातार अधिक बने हुए हैं तापमान
शुक्रवार को अधिकतम पारा 34 डिग्री रहा था जो सामान्य से 04.4 डिग्री अधिक था। शनिवार को पारा 35.4 डिग्री हो गया। न्यूनतम पारा शुक्रवार को 17.4 डिग्री था जो शनिवार को 17.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 04.2 डिग्री अधिक है।
2 दिनों बाद तेजी से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों राहत भरे हो सकते हैं। इसके बाद लोगों को गर्मी की मार झेलने के लिए तैयार होना होगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कानपुर तक पड़ रहा है।
पवन कल्याण बोले- तमिलनाडु के नेता पाखंडी vs प्रकाश राज ने कहा
पूरे दिन चलती रही हल्की हवाएं
शनिवार को हवा की गति बेहद कम रही। औसत गति मात्र 2.1 किमी प्रति घंटे रही। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानों में हवा की रफ्तार थम सी गई। अब भी पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी जारी है। अगले 48 घंटों में इसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।
तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब तूफानी हवाएं चल सकती हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। कानपुर मंडल के आसपास रविवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसका असर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक होगा।
करवट ले सकता है मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है। इसमें उतार-चढ़ाव अधिक दिख रहा है। कानपुर भी इससे प्रभावित होने की संभावना है। अगले 48 घंटों में कभी भी शहर का मौसम करवट ले सकता है पर तापमान लगातार चढ़ रहे हैं, जिससे राहत की संभावना कम है।
युवक ने नशे में कार से बाइक सवार को रौंदा