WEATHER NEWS: प्रदेश में कानपुर (KANPUR) व हमीरपुर सबसे गर्म शहर दर्ज किए गए। बीते 24 घंटे के दौरान 3.2 डिग्री तापमान बढ़कर तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा 17.6 डिग्री दर्ज किया गया। WEATHER NEWS
डीएम ने 9 महिलाओं को सौंपे वरासत के शस्त्र लाइसेंस; बोले –
CM Yogi Adityanath बोले- ‘रामगढ़ताल आज से 10 साल पहले क्या था
मौसम विभाग के मुताबिक…
फिलहाल गर्मी से अब कोई राहत जल्द नहीं मिलने वाली है। रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को भी कानपुर प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा।
पश्चिमी यूपी में लू, पूर्वी यूपी में तेज हवाएं
मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिमी यूपी में लू चलेगी जबकि कानपुर समेत पूर्वी यूपी में तेज हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को 4.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। कानपुर समेत आसपास के जिलों में ऊंचे बादल छा सकते हैं। लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।
गर्म हवाओं की वजह से बढ़ रही गर्मी
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस गर्मी की प्रमुख वजह है उत्तर मध्य अरब सागर पर बना एंटीसाइक्लोन सिस्टम, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं राजस्थान और गुजरात की ओर भेज रहा है।
नाबालिग लड़कियों की सप्लाई में शामिल साइन ग्रैंड होटल का मैनेजर गिरफ्तार
ये हवाएं पाकिस्तान के बलूचिस्तान और दक्षिण सिंध क्षेत्र से आ रही हैं, जिससे इन इलाकों में तेज गर्मी महसूस की जा रही है। कानपुर मंडल में भी तेज हवाओं के साथ तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेंगे।
8 अप्रैल तक जारी रहेगा गर्म मौसम
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, भीषण गर्मी का दौर 7 या 8 अप्रैल तक बना रह सकता है। प्रदेश में कई शहरों में तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। हीटस्ट्रोक और सनस्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के खतरा खासकर दोपहर के समय बढ़ सकता है।
डीएम तक पहुंची सेंट मैरी कॉन्वेंट हाई स्कूल की शिकायत
‘रविंद्र मै जिलाधिकारी बोल रहा हूं, कहां हो आप’…
स्कूल प्रबंधन की मनमानी फीस समेत कई ‘लूट’ पर डीएम का चाबुक