Weather News: कानपुर समेत पूर्वी यूपी में बह रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं से लोगों को राहत महसूस हो रही है। सुबह और शाम को मौसम में हल्की ठंडक हो रही है। Weather News
डीएम बोले- ‘लोग कहते थे कि कानपुर की होली देखिएगा
सावधान-अशोक, गोल्डी समेत कई ब्रांडेड मसाले दूसरी जांच में भी फेल तो
हवाओं के बहने से रात के तापमान सामान्य से नीचे आ गए हैं। 16 से 12.7 डिग्री टेंप्रेचर दर्ज किया गया। ये सामान्य से तीन डिग्री कम है।
दिन में चढ़ेंगे तापमान
वहीं दिन के तापमान 30.4 से 32.4 डिग्री हो गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक धीरे-धीरे दिन का पारा चढ़ेगा। कल तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 17 मार्च को न्यूनतम पारा 19.4 डिग्री हो गया था। बुधवार को 48 घंटे में 6.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई थी।
विनोद सिंह कानपुर के जॉइंट सीपी
केंद्र-किसानों की वार्ता बेनतीजा, जगजीत सिंह डल्लेवाल-पंधेर हिरासत में
कल बूंदाबांदी की संभावना
हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक शाम को बादल छा सकते हैं। दिन गर्म रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव का यह आखिरी दौर हो सकता है। शुक्रवार को तेज हवाओं संग बूंदाबांदी की संभावना है। गुरुवार को दिन में गर्मी बनी रहेगी। हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी।