Weather News: यूपी में मौसम अचानक बदल गया। सुबह सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में जोरदार बारिश हुई। लखनऊ-जौनपुर समेत करीब 10 जिलों में बादल छाए हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड बढ़ गई है। Weather News
गुमराह करने वाले विज्ञापनों पर SC ने की कार्रवाई
बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 11 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। गुरुवार की बात करें तो आगरा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।
बढ़ते तापमान से किसानों को ज्यादा परेशानी हो रही थी। अगर अगले 3 से 4 दिन में हल्की बारिश हो जाती है तो जमीन में नमी मार्च के दूसरे हफ्ते तक बनी रह सकती है। इससे किसानों को ज्यादा सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस टीवी एक्टर संग अक्षरा सिंह ने मचाया धमाल
अगले 3 दिनों का मौसम अनुमान
1 मार्च – पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चलेंगी। ओले गिरने की भी संभावना है।
2 मार्च – बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी।
3 मार्च – मौसम साफ रहेगा। हालांकि, तेज हवाएं चलती रहेंगी।
‘हम भी यूपी के हैं, भोकाल तो होगा ही ना’, अभिनेत्री चित्रांगदा ने कहा
ढाबे में नाली के पानी में आटा गूंथकर रोटी सेकने के वीडियो
क्यों बदला मौसम?
BHU के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि यूपी में अगले तीन-चार दिनों तक मौसम में बदलाव के संकेत हैं। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो रहा है, जिसके असर से प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी-तराई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके चलते तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।