why do we say hello on phone: फोन अब हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। अब अगर आपने ध्यान दिया होगा, तो चाहे आप किसी से भी बात करें, सबसे पहला शब्द (first telephone greeting) मुंह से ‘हैलो’ ही निकलता है। why do we say hello on phone
जाने कब और कैसे हुई वास्तु पुरुष की उत्पत्ति
सिर्फ फोन करने वाला ही नहीं, बल्कि फोन उठाने वाला भी सबसे पहले ‘हैलो’ ही बोलता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है (why do we say hello on phone)? आखिर “हैलो” शब्द का इस्तेमाल (hello word origin) फोन पर बात शुरू करने के लिए ही क्यों किया जाता है? इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। आइए जानें।
ग्राहमबेल की गर्लफ्रेंड ‘हैलो’
हो सकता है कि आपने भी यह कहानी सुनी हो कि टेलिफोन के आविष्कारक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल की गर्लफ्रेंड का नाम ‘मार्गरेट हैलो’ था। उन्होंने फोन पर बात करते समय अपनी गर्लफ्रेंड का नाम लिया और तभी से फोन पर सबसे पहले हैलो बोलकर बात शुरू की जाती है।
लेकिन आपको बता दें कि इस कहानी का कोई ठोस सुबूत नहीं है। दरअसल, ग्राहम बेल की गर्लफ्रेंड का नाम मेबेल हवार्ड था, जिससे आगे चलकर उन्होंने शादी भी की।
जानिए, बेहद चमत्कारी है अचलेश्वर महादेव मंदिर
‘अहोय’ शब्द का इस्तेमाल
हैलो शब्द की शुरुआत 19वीं शताब्दी में हुई। इससे पहले फोन पर बात करने के लिए अहोय शब्द का इस्तेमाल किया जाता था। ग्राहम बेल ने सबसे पहले हैलो नहीं, बल्कि अहोय बोला था। “हैलो” से पहले लोग फोन पर बात करने के लिए अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल करते थे, जैसे “अहोय” (Ahoy) या “क्या आप सुन रहे हैं?” (Do you hear me?)। इससे गर्लफ्रेंड वाली कहानी तो झूठी साबित हो जाती है।
एडिसन ने की ‘हैलो’ की शुरुआत (Edison started ‘Hello’)
अब सवाल आता है कि अगर ग्राहम बेल की गर्लफ्रेंड वाली कहानी सच्ची नहीं है, तो फिर क्यों फोन पर सबसे पहले हैलो बोला जाता है। बल्ब के आविष्कारक थॉमस एडिसन ने साल 1877 में फोन पर बातचीत शुरू करने के लिए “हैलो” (Hello) शब्द के इस्तेमाल का सुझाव दिया। एडिसन का मानना था कि यह शब्द स्पष्ट और आसानी से सुनाई देने वाला है। धीरे-धीरे यह प्रचलन में आ गया और आज पूरी दुनिया में फोन पर बात शुरू करने के लिए “हैलो” का ही इस्तेमाल किया जाता है।
तो अब आप जान गए हैं कि क्यों फोन उठाते ही सबसे पहले हैलो कहा जाता है। वैसे हैलो शब्द का इस्तेमाल अभिवादन के लिए हम किसी से आमने-सामने मिलते वक्त भी करते हैं।
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम